CTET Notification 2026 : अगर आप भी सरकारी स्कूल में मास्टर साहब या मैडम जी बनने का सपना देख रहे हैं, तो कमर कस लीजिए। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने CTET 2026 की तैयारी शुरू कर दी है। आप जानते ही होंगे कि केंद्रीय विद्यालय (KVS) या नवोदय (NVS) जैसे बड़े स्कूलों में नौकरी पाने के लिए CTET पास करना ‘गेट पास’ की तरह है। इसके बिना बात नहीं बनेगी।
सबसे अच्छी बात यह है कि परीक्षा पहले की तरह ऑफलाइन (पेन-पेपर वाली) ही होगी, तो ऑनलाइन कंप्यूटर स्क्रीन की टेंशन नहीं है।
जरूरी तारीखें
भाई साहब, तारीखों का खास ध्यान रखिएगा क्योंकि बाद में वेबसाइट स्लो हो जाती है।
- फॉर्म भरना शुरू: 27 नवंबर 2025 से।
- आखिरी तारीख: 18 दिसंबर 2025 (रात 12 बजे का इंतज़ार मत करना, पहले ही भर देना)।
- फीस जमा करने की आखिरी तारीख: 18 दिसंबर 2025 ही है।
- परीक्षा की तारीख: 08 फरवरी 2026 (रविवार)।
जेब पर कितना भार पड़ेगा? (फीस)
सीधा हिसाब है, अगर आप जनरल या ओबीसी कैटेगरी से हैं, तो फीस थोड़ी ज्यादा है, और आरक्षित वर्ग को छूट है।
- General/OBC: एक पेपर का ₹1000, अगर दोनों पेपर (I और II) देते हैं तो ₹1200। (मेरी सलाह: ₹200 का ही फर्क है, दोनों पेपर भर दें तो बेहतर है)।
- SC/ST/विकलांग: एक पेपर का ₹500, दोनों पेपर का ₹600।
कौन दे सकता है परीक्षा? (योग्यता)
इसको लेकर अक्सर कन्फ्यूजन रहता है, आसान शब्दों में समझिए:
- पेपर-1 (कक्षा 1 से 5 के लिए): अगर आप छोटे बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, तो आपके पास 12वीं में 50% मार्क्स और साथ में 2 साल का डिप्लोमा (D.El.Ed/JBT) होना चाहिए।
- पेपर-2 (कक्षा 6 से 8 के लिए): अगर आप बड़े बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं, तो ग्रेजुएशन के साथ B.Ed की डिग्री होनी चाहिए।
पेपर कैसा आएगा? (पैटर्न)
घबराने की जरूरत नहीं है, पैटर्न पुराना वाला ही है।
- कुल सवाल: 150
- कुल समय: ढाई घंटे (2 घंटे 30 मिनट)
- नेगेटिव मार्किंग: जी नहीं! कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। सारे सवाल करके आने हैं, तुक्का भी लगा सकते हैं।
पास होने के लिए कितने नंबर चाहिए?
- जनरल (General): 150 में से 90 नंबर (60%)।
- OBC/SC/ST: 150 में से 82 नंबर (55%)।
- एक बार पास हो गए तो सर्टिफिकेट पूरी जिंदगी (Lifetime) के लिए मान्य रहेगा।
CTET Notification 2026 फॉर्म कैसे भरें? (आसान तरीका)
कहीं साइबर कैफे जाने की जरूरत नहीं है, अगर आपके पास फोन या लैपटॉप है तो खुद भी भर सकते हैं:
- सीधे ctet.nic.in पर जाएं।
- वहां ‘New Registration’ पर क्लिक करें।
- अपनी जानकारी (नाम, पता, पढ़ाई) ध्यान से भरें।
- फोटो और साइन अपलोड करें।
- फीस कटवाएं और जो फाइनल प्रिंट निकले, उसे अपने पास संभाल कर रख लें (यह बहुत जरूरी है)।
8 फरवरी को पेपर है। अभी से तैयारी शुरू कर दें। पुराने पेपर (Previous Year Papers) जरूर लगाएं, उससे बहुत मदद मिलती है। और हां, फॉर्म भरने में कोई गलती मत करना, वरना बाद में सुधारने के लिए चक्कर काटने पड़ते हैं।
